2 लाख मृत पेंशनधारियों के खाते में पहुंची रकम! बिहार सरकार अब करेगी वसूली, बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ बेनकाब
पटना, रिपोर्ट — बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में बड़ा घोटाला सामने आया है। दो लाख से अधिक ऐसे लाभार्थी चिन्हित हुए हैं, जिनकी मौत हो चुकी है, फिर भी उनके बैंक खातों में पेंशन की राशि भेजी जा रही थी। समाज कल्याण विभाग ने अब इस पूरे मामले की जांच तेज कर दी है और मृत लाभार्थियों के खातों में गई रकम की वसूली का आदेश जारी कर दिया है।
ऐसे खुला घोटाले का पर्दाफाश
समाज कल्याण विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक के दौरान यह हैरान करने वाला डेटा सामने आया। विभाग ने वृद्धावस्था पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की, जिसके बाद 2 लाख से अधिक मृत व्यक्तियों के नाम लिस्ट में पाए गए। इन मृत लोगों को महीनों तक पेंशन मिलती रही, जिसका पैसा अब सरकार वापस लेगी।
सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द भौतिक सत्यापन पूरा किया जाए और ...









