बिहार-नेपाल सीमा से 6 माह में 100 से अधिक लड़कियां लापता, अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह सक्रिय, NHRC में मामला दर्ज
मुजफ्फरपुर: बिहार-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से लड़कियों के लगातार गायब होने की घटनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। पिछले छह महीनों में 100 से अधिक लड़कियों के लापता होने के मामलों के बाद मानवाधिकार अधिवक्ता सुबोध कुमार झा ने राष्ट्रीय और राज्य मानवाधिकार आयोग में याचिका दायर कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
झा ने बताया कि मोतिहारी के रक्सौल, रामगढ़वा, आदापुर समेत अन्य सीमावर्ती इलाकों से लड़कियों के गायब होने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। उनका दावा है कि भारत-नेपाल सीमा पर एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गिरोह सक्रिय है, जो लड़कियों को बहला-फुसलाकर नेपाल और फिर विभिन्न देशों में भेजता है। जुलाई से नवंबर के बीच 83 लड़कियों के लापता होने की आधिकारिक FIR दर्ज हुई है, जबकि वास्तविक संख्या 100 से अधिक होने का संदेह है।
अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और जघन्य गतिविधियांअधिवक्ता झा ने ...









