बिहार चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बवाल दो उम्मीदवारों के बीच तीखी नोकझोंक, ‘मुंह में गोली मार दूंगा’ तक पहुंची बात
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में सभी 61 उम्मीदवारों की समीक्षा बैठक बुलाई। चुनावी हार के कारणों पर चर्चा के लिए आयोजित यह बैठक अचानक गरमा गई और दो उम्मीदवारों के बीच ऐसा विवाद हुआ कि माहौल पूरी तरह बिगड़ गया।
दो कैंडिडेट भिड़े, गाली-गलौच और धमकी तक पहुंचा मामला
सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान वैशाली सीट के कांग्रेस उम्मीदवार इंजीनियर संजीव और पूर्णिया के उम्मीदवार जितेंद्र यादव के बीच बहस छिड़ गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर दिए। तीखी नोकझोंक के बीच एक क्षण ऐसा भी आया जब इंजीनियर संजीव ने जितेंद्र यादव को कथित तौर पर धमकी दी—“मुंह में गोली मार दूंगा!”
ये घटनाक्रम तब हुआ जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सभा में मौजूद नहीं थे। हालांकि कांग्रेस ने इस पूरी घटना ...









