बिहार विधानसभा शीतकालीन सत्र—दिन 3 सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण, सरकार की नीतियों और योजनाओं का विस्तृत रोडमैप पेश
बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को विधानमंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सेंट्रल हॉल में अभिभाषण दिया। उन्होंने नयी सरकार की प्राथमिकताओं, नीतियों और विकास योजनाओं की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। अभिभाषण के तुरंत बाद वित्तीय वर्ष 2025–26 का द्वितीय अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा, जिससे सरकार की नई योजनाओं को गति मिलेगी और लंबित कार्य पूरे किए जा सकेंगे।
राज्यपाल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ—सभी वर्गों के लिए काम का दावा
अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि सरकार ने हिंदू, मुस्लिम, पिछड़ा, अतिपिछड़ा और दलित सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाएँ चलाई हैं।मुख्य बिंदु:
छात्रवृत्ति योजनाएँ जारी
सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना 7 वर्षों से लाभकारी
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन रोजगार योजना से युवाओं को रोजगार
अल्पसंख्यक कल्याण के लिए वि...









