बिहार में निवेश को बढ़ावा: बंद मिलों के लिए लोन पैकेज, हर जिले में दौड़ेंगी ‘रोड एम्बुलेंस’
बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक निवेश को गति देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़े कदम उठाने जा रही है। उद्योग एवं पथ निर्माण विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने घोषणा की है कि राज्य में बंद पड़ी मिलों और उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष लोन पैकेज लाया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों की त्वरित मरम्मत के लिए प्रत्येक जिले में ‘रोड एम्बुलेंस’ की व्यवस्था की जाएगी।
डॉ. जायसवाल ने बताया कि यह लोन पैकेज उन निवेशकों के लिए होगा, जो बिहार में बंद पड़ी मिलों और उद्योगों को दोबारा शुरू करना चाहते हैं। इससे न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
हर जिले में बनेगा लैंड बैंक, 26 हजार करोड़ होंगे खर्च
उद्योग मंत्री ने बताया कि बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (ब...










