Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

पप्पू यादव को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, एंबुलेंस से पेश किया गया पटना सिविल कोर्ट में

पटना। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को शुक्रवार रात उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें पीएमसीएच अस्पताल में रखा जाएगा।

This slideshow requires JavaScript.

पप्पू यादव की ओर से पटना हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई है। हाई कोर्ट सोमवार को सांसद की जमानत याचिका पर सुनवाई करेगा।

इस दौरान सुबह पीएमसीएच में उनकी मेडिकल जांच कराई गई। जांच के बाद उन्हें एंबुलेंस से कोर्ट ले जाया गया। सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया, “यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें हमें आरोपी को 24 घंटे के भीतर कोर्ट में पेश करना होता है। उनका मेडिकल जांच पूरा हो चुका है।”

गिरफ्तारी के समय पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की गई। सिटी एसपी ने कहा कि वीडियो फुटेज में दिख रहे सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी

इधर, कांग्रेस नेताओं ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहा कि पप्पू यादव ने नीट छात्रा मामले को उठाया था, जिसके चलते सरकार ने पुराने मामले का हवाला देकर उन्हें गिरफ्तार कराया।

बता दें कि यह मामला लगभग 31 साल पुराना है और पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने राजनीति और सामाजिक मंचों पर चर्चा का विषय बना दिया है।

Leave a Reply