Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

पटना: पप्पू यादव के घर पहुंची पटना पुलिस, ‘चींटी वाला’ बयान बना विवाद का कारण

पटना में गर्ल्स हॉस्टल कांड को लेकर लगातार बयानबाज़ी कर रहे सांसद पप्पू यादव को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट पर बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को चुनौती देने के कुछ ही देर बाद पप्पू यादव जब अपने घर पहुंचे, तो सीटी एसपी भानु प्रताप सिंह की टीम वारंट लेकर उनके घर पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया।

This slideshow requires JavaScript.

अधीरात गिरफ्तारी
पप्पू यादव ने बताया कि उन्हें पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी 1995 के एक पुराने मामले के बेल टूटने के कारण की गई है। पप्पू यादव पुलिस से कह रहे थे कि वह शनिवार को कोर्ट में हाजिर होंगे, लेकिन पुलिस नहीं मानी। करीब ढाई घंटे की बातचीत और जोर-जबर्दस्ती के बाद सांसद अस्पताल स्ट्रेचर पर आईजीआईएमएस में मेडिकल कराने के बाद सुबह में पीएमसीएच लाए गए।

सम्राट चौधरी को लेकर ‘चींटी वाला’ बयान
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सामने पप्पू यादव ने कहा,
“सम्राट बाबू… खोदा पहाड़ निकली चुहिया… एक चींटी तो आपसे पकड़ाई नहीं है।”
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के लड़के से जुड़े सेक्स स्कैंडल और अन्य मामले न्यायपालिका में उचित कार्रवाई के बावजूद अनसुलझे हैं और हिम्मत है तो मर्डर जैसे मामलों में भी न्याय करें।

बयान के कुछ ही देर बाद पुलिस की कार्रवाई
दिलचस्प यह रहा कि पप्पू यादव के बयान के कुछ ही देर बाद पुलिस उनकी सुरक्षा में उनके घर तक पहुंच गई। इस कार्रवाई को मीडिया में तेजी से रिपोर्ट किया गया और यह पूरे देश में सुर्खियों में आ गया।

पटना में राजनीतिक हलचल के बीच पप्पू यादव की गिरफ्तारी ने विवाद को और भड़काया है।

Leave a Reply