Wednesday, June 17

Bihar

‘प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ’– नालंदा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, खेत में चल रहा साइबर ठगी का खेल
Bihar, State

‘प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ’– नालंदा पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, खेत में चल रहा साइबर ठगी का खेल

नालंदा (बिहार): बिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने एक खेत में छापेमारी कर एक साइबर ठगी गिरोह को धर-दबोचा। मामला चौंकाने वाला था: गिरोह महिलाओं को गर्भवती कराने का झांसा देकर मोटी रकम कमाने का खेल चला रहा था। खेत में चल रहा था फ्रॉड का खेल नालंदा पुलिस को सूचना मिली कि सुंदरपुर और बरीठ गांव के बीच एक खेत में कुछ संदिग्ध सक्रिय हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कतरीसराय थाना पुलिस ने छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभात कुमार, नितीश कुमार, प्रीतम कुमार, अनिल कुमार और एक नाबालिग के रूप में की गई है। आरोपियों के पास से बरामद सामान तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भोल...
JDU विधायक श्याम रजक का राजद नेताओं पर तंज: “जंगल में रहना था, शहर में असहज होंगे”
Bihar, State

JDU विधायक श्याम रजक का राजद नेताओं पर तंज: “जंगल में रहना था, शहर में असहज होंगे”

पटना (ऋषिकेश नारायण सिंह): बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को सत्ताधारी JDU के फुलवारी से विधायक श्याम रजक ने राजद नेताओं पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने लालू-राबड़ी राज के दौर को 'जंगलराज' बताते हुए विपक्षी नेताओं को इशारों में जंगली जानवर कह दिया। श्याम रजक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लालू-राबड़ी सरकार के समय अपराधी सड़कों पर राज करते थे और प्रशासन पूरी तरह से चरमरा गया था। उन्होंने कहा, "विपक्ष अपराध की बात करता है, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि उनके शासन में बिहार की क्या हालत थी। अपराधी सड़कों पर राज करते थे और शासन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी।" राजद पर तंज कसते हुए रजक ने कहा, "अगर किसी जंगली जानवर को शहर में लाया जाए तो वह असहज महसूस करेगा। उसका प्राकृतिक स्थान जंगल है।" उन्होंने स्वीकार किया कि अपराध पूरी तरह समाप्त नहीं हुए हैं, लेकिन वर्तमान प्रशासन और पुलिस त...
पटना हॉस्टल कांड: नीट छात्रा की मौत, धुले सबूत और छेड़छाड़ वाली CCTV, CBI जांच पर सवाल
Bihar, State

पटना हॉस्टल कांड: नीट छात्रा की मौत, धुले सबूत और छेड़छाड़ वाली CCTV, CBI जांच पर सवाल

पटना: बिहार की राजधानी पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद छात्रा की कथित रेप और मौत मामले की जांच अब CBI के हाथों में है। लेकिन इस केस के पहले सबूतों के हश्र और कथित छेड़छाड़ के चलते सवाल उठ रहे हैं कि क्या CBI सच तक पहुंच पाएगी या नहीं। घटना की पृष्ठभूमि:6 जनवरी 2026 को नीट छात्रा को हॉस्टल के कमरे में बेहोश पाया गया। इलाज के दौरान 11 जनवरी को उनकी मौत हो गई। पटना के चित्रगुप्त नगर थाना में 9 जनवरी को मामला दर्ज हुआ। 15 जनवरी को जारी एम्स और पीएमसीएच की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यौन हिंसा के संकेत मिले, जबकि पीएमसीएच रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर 10 से अधिक जख्म पाए गए। SIT जांच पर उठे सवाल:घटना के बाद बिहार पुलिस ने हॉस्टल के मालिक मनीष रंजन को गिरफ्तार किया और जांच SIT को सौंप दी। लेकिन परिवार ने SIT जांच पर सवाल उठाए क्योंकि टीम मृतक छात्रा के घरवालों का DNA इ...
‘किचन में रहो, बच्चे पैदा करो’ – बिहार कोर्ट ने तमिलनाडु के सांसद दयानिधि मारन को तलब किया
Bihar, State

‘किचन में रहो, बच्चे पैदा करो’ – बिहार कोर्ट ने तमिलनाडु के सांसद दयानिधि मारन को तलब किया

मुजफ्फरपुर: उत्तर भारतीय महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बिहार की अदालत ने तमिलनाडु के DMK सांसद दयानिधि मारन को तलब किया है। मुजफ्फरपुर की अदालत ने उन्हें 23 फरवरी 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। समन 13 फरवरी को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजा गया। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा द्वारा दायर परिवाद में कहा गया है कि मारन का बयान न केवल उत्तर भारतीय महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि यह देश की एकता को प्रभावित कर क्षेत्रीय विद्वेष और नफरत फैलाने की कोशिश भी है। अदालत ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75 और 79 (महिला की गरिमा और अपमान), धारा 192 और 298 (धार्मिक या क्षेत्रीय भावनाओं को ठेस), तथा धारा 352 और 251(2) (शांति भंग करने के इरादे से अपमान) के तहत समन जारी किया। क्या कहा था सांसद दयानिधि मारन ने?14 जनवरी को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्...
पटना, पूर्णिया और बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट
Bihar, State

पटना, पूर्णिया और बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

बक्सर, 13 फरवरी 2026: बिहार में जिला अदालतों को धमकी भरे ईमेल का नया दौर शुरू हो गया है। पटना, पूर्णिया और अब बक्सर की सिविल कोर्ट को बम धमाके की धमकी मिलने से पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट को एक हफ्ते में तीन बार धमकी भरे ईमेल भेजे गए। शुक्रवार को पूर्णिया और बक्सर सिविल कोर्ट को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई कि अदालत को बम से उड़ा दिया जाएगा। पूर्णिया कोर्ट में हाई अलर्ट पूर्णिया सिविल कोर्ट के ऑफिसियल ईमेल पर शुक्रवार सुबह अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही धमकी भरा ईमेल आया। अदालत और पुलिस के अधिकारियों ने ईमेल का अध्ययन करते ही तुरंत कोर्ट को खाली करवा दिया और सुरक्षा बढ़ा दी। सवाल बना हुआ है, कौन भेज रहा है ईमेल? पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है। धमकी भरे ईमेलों की गिनती बढ़ने से अदालतों और सुरक्षा बलों में सख्त ...
पटना: छात्रा की मौत में उठे गंभीर सवाल, सीसीटीवी फुटेज दो घंटे तक छिपाने का आरोप
Bihar, State

पटना: छात्रा की मौत में उठे गंभीर सवाल, सीसीटीवी फुटेज दो घंटे तक छिपाने का आरोप

पटना, सुनील पाण्डेय: पटना के फुलवारी शरीफ में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपार्टमेंट और कोचिंग प्रबंधन ने घटना के बाद दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाई। अंतिम संस्कार से पहले छात्रा के शरीर पर मिले गंभीर चोट और घसीटे जाने जैसे जख्मों ने हत्या और दुष्कर्म के प्रयास की आशंका को और गहरा दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज क्यों छिपाया गया?हरिनगर कॉलोनी में स्थित निजी कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने घटना की सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज मांगी, तो उन्हें दो घंटे तक फुटेज नहीं दिखाई गई। अपार्टमेंट के बाहर इस दौरान तनावपूर्ण स्थिति और हंगामा रहा। अंततः पुलिस की मौजूदगी और दबाव के बाद ही परिजनों को फुटेज देखने की अनुमति मिली। इस फुटेज में कुछ स...
पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत: पुलिस के लिए नई चुनौती, ये 10 सवाल गुत्थी सुलझाएंगे
Bihar, State

पटना में छात्रा की संदिग्ध मौत: पुलिस के लिए नई चुनौती, ये 10 सवाल गुत्थी सुलझाएंगे

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक और छात्रा की मौत ने पुलिस और परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। फुलवारी शरीफ में एक निजी कोचिंग संस्थान की छत से गिरकर छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन घटना में साजिश की आशंका जता रहे हैं। पुलिस के लिए यह मामला चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि छात्रा की मौत से जुड़े कई अनसुलझे सवाल हैं। सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद केस का खुलासा आसान नहीं है। कोचिंग सेंटर में क्या हुआ? फुलवारी शरीफ के हरिनगर कॉलोनी में संचालित निजी कोचिंग सेंटर की चौथी मंजिल से छात्रा गिर गई। मृतका 12वीं की छात्रा थी और फंडामेंटल कोचिंग सेंटर में लंबे समय से पढ़ाई कर रही थी। घटना के समय उसके दो चप्पलें कोचिंग सेंटर के नीचे मिलीं। स्थानीय लोगों के अनुसार परिसर में पुलिस की कड़ी नाकेबंदी है, और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। परिजनों का कहना है कि छात्रा के साथ गलत हरकत की गई और...
पटना: छात्रा की मौत में सनसनीखेज खुलासा, अंतिम संस्कार रोककर परिजन हुए हंगामा
Bihar, State

पटना: छात्रा की मौत में सनसनीखेज खुलासा, अंतिम संस्कार रोककर परिजन हुए हंगामा

पटना: राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में 12वीं की छात्रा की मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 16 वर्षीय छात्रा सुमित्रा, सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट में कोचिंग करने गई थी। वह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिर गई। शुरुआत में कोचिंग संचालक ने इसे सामान्य हादसा बताया, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों ने छात्रा के शरीर पर गंभीर चोटों और घसीटने के निशान देख हत्या की आशंका जताई। अंतिम संस्कार के वक्त खुला सच छात्रा के भाई ने बताया कि कोचिंग शिक्षक ने कहा था कि छात्रा चक्कर आने के कारण गिर गई। परिजन यह मानकर शव घर ले आए थे। लेकिन अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान उनकी नजरें छात्रा की पीठ, कमर और सिर पर गहरे जख्मों पर पड़ीं। इन निशानों ने सवाल खड़े कर दिए कि गिरने से पहले छात्रा के साथ हाथापाई या कोई गलत हरकत हुई थी। परिजन ने दोबारा अपार्टमेंट पहुंचकर किया हंगामा शव पर चोटों को देखकर ...
ADM का थप्पड़, अररिया के प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर
Bihar, State

ADM का थप्पड़, अररिया के प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर

अररिया: जिले में गुरुवार को हुए एक विवाद ने स्वास्थ्य व्यवस्था में हलचल मचा दी। जिले के ADM डॉ रामबाबू ने निजी अस्पताल की जांच के दौरान डॉक्टर दीपक कुमार को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पूरे मामले का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। इस घटना के विरोध में अररिया जिले के सभी प्राइवेट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। घटना कैसे हुई 12 फरवरी को डीएम विनोद दुहन के निर्देश पर जिले के नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी लैब्स की जांच के लिए दो धावा दल बनाए गए थे। इनमें से एक दल का नेतृत्व ADM डॉ रामबाबू कर रहे थे। धावा दल फारबिसगंज के बचपन नियो एंड चाइल्ड हॉस्पिटल पहुंचे, जहाँ अस्पताल प्रबंधन और दल के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया। इसी दौरान ADM ने डॉक्टर दीपक कुमार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट हुई। डॉक्टरों ने बंधक बनाया धावा दल मार...
बिहार में रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: वंदे भारत-सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, कई ट्रेनें रद्द
Bihar, State

बिहार में रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: वंदे भारत-सप्तक्रांति सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, कई ट्रेनें रद्द

पटना। बिहार से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे द्वारा बेतिया-कुमारबाग रेलखंड पर दोहरीकरण (डबल लाइन) और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के रूट और समय में बदलाव किया गया है। वहीं, कई लोकल मेमू-डेमू और कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द भी कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य 18 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। वहीं, 17 फरवरी को CRS (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) निरीक्षण प्रस्तावित है, जिसको लेकर रेलवे ने विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया है। इस दौरान बेतिया और कुमारबाग स्टेशन अस्थायी रूप से नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन बने रहेंगे, जिससे परिचालन व्यवस्था प्रभावित रहेगी। इन प्रमुख ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों के रूट/समय में परिवर्तन किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से...