Friday, February 13

पटना, पूर्णिया और बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

बक्सर, 13 फरवरी 2026: बिहार में जिला अदालतों को धमकी भरे ईमेल का नया दौर शुरू हो गया है। पटना, पूर्णिया और अब बक्सर की सिविल कोर्ट को बम धमाके की धमकी मिलने से पूरे राज्य में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के मुताबिक, पटना सिविल कोर्ट को एक हफ्ते में तीन बार धमकी भरे ईमेल भेजे गए। शुक्रवार को पूर्णिया और बक्सर सिविल कोर्ट को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई कि अदालत को बम से उड़ा दिया जाएगा।

पूर्णिया कोर्ट में हाई अलर्ट

पूर्णिया सिविल कोर्ट के ऑफिसियल ईमेल पर शुक्रवार सुबह अदालत की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही धमकी भरा ईमेल आया। अदालत और पुलिस के अधिकारियों ने ईमेल का अध्ययन करते ही तुरंत कोर्ट को खाली करवा दिया और सुरक्षा बढ़ा दी।

सवाल बना हुआ है, कौन भेज रहा है ईमेल?

पुलिस इस मामले की गहन जांच में जुट गई है। धमकी भरे ईमेलों की गिनती बढ़ने से अदालतों और सुरक्षा बलों में सख्त सतर्कता बरती जा रही है।

बिहार पुलिस और साइबर सेल अब इस धमकी के पीछे छिपे व्यक्ति या गिरोह की पहचान करने में लगी हैं।

Leave a Reply