Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

सांसद पप्पू यादव को तीनों मामलों में जमानत, जेल से रिहाई का रास्ता हुआ साफ

पटना, 13 फरवरी 2026: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को तीन मामलों में जमानत मिल गई है, जिससे उनके जेल से बाहर आने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। सांसद पप्पू यादव फिलहाल बेउर जेल में बंद हैं, लेकिन अब वे कभी भी जेल से रिहा हो सकते हैं।

This slideshow requires JavaScript.

सांसद के कार्यालय की ओर से जमानत मिलने की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की गई, जिसमें लिखा गया – “सत्यमेव जयते। सभी मुकदमों में जमानत हो गई है। सांसद पप्पू यादव शीघ्र आजाद होंगे। वे न्याय और इंसाफ़ के लिए सदैव लड़ेंगे, नाइंसाफी और अन्याय को बर्दाश्त न किया है और न करेंगे।”

31 साल पुराने मामले में गिरफ्तारी

पप्पू यादव को हाल ही में पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया था। पटना के बुद्धा कॉलोनी से जुड़े इस मामले में उन पर पुलिस के काम में बाधा डालने और पटना स्थित एक मकान पर अवैध कब्जा करने का आरोप था। इस गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया।

अन्य मामलों में भी जमानत

31 साल पुराने मामले के अलावा पप्पू यादव पर दो अन्य केस भी दर्ज हैं। एमपी-एमएलए कोर्ट से इन सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद सांसद जेल से बाहर आ सकते हैं।

जमानत प्रक्रिया में मिली अड़चन

पप्पू यादव को पहले भी जमानत मिलने की संभावना थी, लेकिन इस बीच कई बार पटना सिविल कोर्ट को धमकी भरे पत्र और बम से उड़ाने की चेतावनी मिलने के कारण न्यायालय का कामकाज प्रभावित होता रहा। इस दौरान सांसद की ओर से भी न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए।

सांसद पप्पू यादव की रिहाई के बाद राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज हो सकती

Leave a Reply