अगले हफ्ते अमेरिका जा सकते हैं विदेश मंत्री जयशंकर, ट्रंप–मोदी की संभावित बैठक का रास्ता खुल सकता है
विदेश मंत्री एस. जयशंकर अगले हफ्ते अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। इस दौरान वे वॉशिंगटन डीसी में आयोजित होने वाली क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मेजबानी में होने वाली पहली हाई-लेवल बैठक होगी।
बैठक का उद्देश्य दुनिया भर के साझेदार देशों को एक मंच पर लाकर अहम खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करना है। इसमें लिथियम, कोबाल्ट, निकल जैसे महत्वपूर्ण खनिज शामिल हैं, जो इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं और रक्षा प्रणालियों की बुनियाद के लिए जरूरी हैं। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव भी बना हुआ है।
भारत–अमेरिका संबंधों में नरमी की संभावना
सूत्रों के अनुसार, जयशंकर की यह यात्रा भारत–अमेरिका संबंधों में आई तल्खी को कम करने और प्रधानमंत्री मोदी–डोन...










