

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने नागरिकों से अपने घरों और कार्यस्थलों को विद्युत दुर्घटनाओं से सुरक्षित बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि आज जीवन का लगभग हर क्षेत्र बिजली पर निर्भर है। ऐसे में छोटी-सी चूक या लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए जागरूकता, सतर्कता और जिम्मेदार व्यवहार ही विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है।



