Friday, July 10

This slideshow requires JavaScript.

राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सम्मेलन में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व किया शशिकांत ओझा ने


नई दिल्ली। राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सम्मेलन में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से सहायक अभियंता एवं जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत ओझा ने ऊर्जा विभाग का प्रतिनिधित्व किया।
सम्मेलन में केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के अध्यक्ष एवं पदेन सचिव घनश्याम प्रसाद, विद्युत प्रणाली सदस्य एवं पदेन अपर सचिव विजय कुमार सिंह तथा बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड एवं बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड के निदेशक अमल सिन्हा सहित कई विशेषज्ञों ने विद्युत सुरक्षा, जन-जागरूकता और सुरक्षित कार्य संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किए।
सम्मेलन में विद्युत सुरक्षा को जन-आंदोलन बनाने, “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य को प्राथमिकता देने तथा विकसित भारत-2047 के निर्माण में सुरक्षित बिजली उपयोग की संस्कृति विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

This slideshow requires JavaScript.

Leave a Reply