नितिन गडकरी का दिल्ली वाला घर: सादगी में छुपा क्लास, स्वदेशी टच के साथ शानदार इंटीरियर
नई दिल्ली: बॉलीवुड हस्तियों के आलीशान घरों को अक्सर देखा जाता है, लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का दिल्ली स्थित आवास भी कम आकर्षक नहीं है। कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान ने हाल ही में अपने व्लॉग में मंत्री जी का घर दिखाया, जिसमें हर कोना सादगी और स्वदेशी सोच का प्रतीक है।
राजसी एंट्री गेट और भारतीय संस्कृति का संगम:
घर के ऊंचे और भारी लकड़ी के दरवाजे राजसी लुक देते हैं। दीवारों पर लगी पीतल की क्लासिक लाइटें और लकड़ी की मूर्तियां भारतीय कला की झलक पेश करती हैं। इंटीरियर में हल्के रंगों का प्रयोग घर को खुला और शांत महसूस कराता है।
लिविंग एरिया का कमाल:
लिविंग एरिया में लकड़ी के पैनल, भगवान कृष्ण और अन्य देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियां, नीले रंग के सोफे और बड़ी पेटिंग्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। हर कोने में अलग-...










