अंबानी परिवार की मेहमान बनीं 25 वर्षीय ‘शेरनी’ जेमिमा रोड्रिग्स एंटीलिया के इवेंट में स्टाइल और सादगी से जीता दिल
मुंबई।
उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के आवास एंटीलिया में आयोजित ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ इवेंट में खेल और फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। इस भव्य आयोजन में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने अपने आत्मविश्वास, सादगी और स्टाइल से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
25 वर्षीय जेमिमा रोड्रिग्स जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचीं, कैमरों की फ्लैश लाइट्स उनकी ओर घूम गईं। मैदान पर अपने दमदार खेल से पहचान बनाने वाली इस ‘शेरनी’ ने इस खास मौके पर ब्लैक रंग का स्ट्रैपलेस टॉप और मैचिंग पैंट्स पहनकर बेहद एलिगेंट अंदाज पेश किया।
पापा-बेटी का भावुक पल बना खास
इस कार्यक्रम में जेमिमा अपने माता-पिता के साथ शामिल हुई थीं। आयोजन के दौरान उन्होंने अपने पिता को गले लगाया, जिसका भावुक पल कैमरे में कैद हो गया। पापा-बेटी की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिय...










