‘जन नायकन’ रिलीज को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में गहमागहमी, मेकर्स से कहा – 500 करोड़ का बजट बताकर राहत नहीं मांग सकते
चेन्नई, 20 जनवरी 2026: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई में गहमागहमी का माहौल रहा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एआरएल सुंदरेशन ने कोर्ट को बताया कि फिल्म में 14 कट लगाने का सुझाव शुरुआती था, अंतिम फैसला नहीं, और बोर्ड के चेयरपर्सन ने अभी तक फिल्म पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
सुनवाई में मेकर्स KVN प्रोडक्शंस ने दावा किया कि फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये का है और रिलीज में देरी के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। अदालत ने इस तर्क पर सवाल उठाते हुए कहा कि आप अपनी लागत का हवाला देकर राहत नहीं मांग सकते।
ASG सुंदरेशन ने कोर्ट को यह भी बताया कि फिल्म को रिवाइजिंग कमेटी के पास भेजने की सूचना प्रोड्यूसर्स को 6 जनवरी को दी गई थी। पहले यह बताया गया था कि बोर्ड ने फैसला ले लिया है। उन्...










