सोनू सूद करेंगे राजपाल यादव की मदद, कहा- दान नहीं, सम्मान
नई दिल्ली, 10 फरवरी 2026 – बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव को साल 2010 के चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। इस मौके पर वह भावुक हो गए और कहा, "क्या करूँ? मेरे पास पैसे नहीं हैं। कोई और रास्ता नहीं दिख रहा। यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता।" इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड के रियल हीरो सोनू सूद ने उनके लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
सोनू सूद का संदेश – सहयोग सम्मान है, दान नहींसोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार भूमिकाएँ दी हैं। कभी-कभी लाइफ अनफेयर हो जाता है, टैलेंट के कारण नहीं बल्कि समय के खराब होने की वजह से। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। यह समय हम सभी – प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और कोलीग्स के लिए – एकजुट होने का है।"
सोनू ने आगे कहा, "एक छोटी राशि, जिसे भविष्य के काम के बदले दिया जा सकता है, यह दान नह...










