
मुंबई: उम्र के 40वें पड़ाव पर सोनम कपूर अब दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। रविवार को उनके होने वाले बच्चे के स्वागत में परिवार और बॉलीवुड सितारों के बीच गोदभराई का भव्य समारोह आयोजित किया गया।
सोनम कपूर का रॉयल अवतार
सोनम कपूर इस खास मौके पर साड़ी में बेहद रॉयल लुक में नजर आईं। उनके बेबी बंप की झलक तस्वीरों में साफ दिखाई दे रही थी। समारोह में पति आनंद आहूजा लगातार उनके साथ खड़े नजर आए और सभी रस्मों में उनका साथ दिया। सोनम ने परिवार और दोस्तों के साथ इस खुशी के पलों को इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी साझा किया।
सितारों की मौजूदगी और परिवार का जश्न
इस मौके पर सोनम के पिता अनिल कपूर, चाचा बोनी कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर, फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की को-स्टार करीना कपूर खान, शबाना आज़मी, अनुपम खेर, भूमि पेडनेकर, मसाबा गुप्ता समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर सोनम और उनके परिवार को बधाई दी।
सोनम और आनंद के पहले बच्चे वायु की खुशियां
सोनम और आनंद पहले से ही बेटे वायु के माता-पिता हैं, जिसका जन्म 2022 में हुआ था। अब यह परिवार अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है।
वर्कफ्रंट अपडेट:
सोनम कपूर फिल्मों से 2023 के बाद से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘ब्लाइंड’ 2023 में रिलीज हुई थी, जबकि इसके पहले 2020 में ‘AK vs AK’ आई थी।