
मुंबई: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ और यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ के बीच पहले ही मुकाबले की हलचल शुरू हो गई है। दोनों ही पैन इंडिया फिल्में हैं और IMDb की 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए हैं।
IMDb पर किसका दबदबा:
IMDb की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में यश की ‘टॉक्सिक’ सबसे आगे है। इस फिल्म में 35% दर्शकों ने अपनी दिलचस्पी दिखाई है, जबकि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को 26.6% यूजर्स ने पसंद किया। यह बताता है कि फिल्म रिलीज़ से पहले ही यश का दबदबा स्पष्ट है।
इसके बाद शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ 15% के साथ तीसरे नंबर पर है। बाकी टॉप-10 फिल्मों में ‘द पैराडाइज’, ‘LIK: लव इंश्योरेंस कंपनी’, ‘अस्सी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।
बुकमायशो पर भी ‘टॉक्सिक’ ने मचाया धमाल:
यश की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ न केवल IMDb पर बल्कि बुकमायशो पर भी लीड कर रही है। इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में रिलीज होगी। तेलुगू राज्यों में PVRINOX के साथ पार्टनरशिप के जरिए भी ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर असर डालने की तैयारी है।
बुकमायशो के ऑलटाइम रिकॉर्ड:
रिलीज से पहले सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट वाली फिल्मों में ‘विक्रम’ (2.3 मिलियन), ‘वलीमाई’ (2.2 मिलियन), ‘KGF: चैप्टर 2’ (2.1 मिलियन) शामिल हैं। ‘टॉक्सिक’ इस लिस्ट में शामिल होने वाली है, जो साउथ की फिल्मों के दबदबे को और मजबूत करेगी।
बजट और स्टार फीस:
‘टॉक्सिक’ का बजट 300 से 600 करोड़ रुपये तक बताया जा रहा है। वहीं, यश ने इस फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। फिल्म का टीज़र और सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो चुका है। अब ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा है, जो फिल्म की रिलीज़ से पहले और उत्सुकता बढ़ाएगा।