UPSC Recruitment 2026: इको और स्टैटिस्टिक्स फील्ड में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, नोटिफिकेशन जारी
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) और इंडियन स्टैटिस्टिकल सर्विस (ISS) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार आर्थिक या सांख्यिकी क्षेत्र में अधिकारी की उच्च पदस्थ नौकरी पाना चाहते हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नोटिफिकेशन पीडीएफ उपलब्ध है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
पदों की संख्या और महत्वपूर्ण तिथियां:
कुल पद: 44
आवेदन की शुरुआत: 11 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 मार्च 2026, शाम 6 बजे
परीक्षा तिथि: 19 जून 2026
आयु सीमा: 21 से 30 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
योग्यता:
इंडियन इकोनॉमिक सर्विस: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री (Economics / Applied Economics / Business Economics / Econometrics)
इंडियन स्टैटिस्टिकल ...










