गोवा सरकार का बड़ा फैसला: टीचर्स को लाइलाज बीमारियों पर 1 साल तक की पेड लीव
गोवा: अब सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षक गंभीर और लाइलाज बीमारियों की स्थिति में एक साल (365 दिन) तक वेतन सहित छुट्टी ले सकेंगे। यह नीति शिक्षकों की देखभाल और इलाज के लिए बनाई गई है और इससे न तो पदोन्नति पर असर पड़ेगा, न वरिष्ठता और न ही रिटायरमेंट पेंशन में कोई कटौती होगी।
गोवा शिक्षा निदेशालय ने यह नई मेडिकल लीव पॉलिसी 10 फरवरी 2026 को जारी की है। इस नीति के तहत गोवा और डमन-दीव के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के नियमित शिक्षक इसका लाभ उठा सकते हैं।
नई पॉलिसी के प्रमुख बिंदु
लंबाई: अधिकतम 1 साल की वेतन-सहित छुट्टी
प्रभाव: पदोन्नति, वरिष्ठता और पेंशन पर कोई असर नहीं
शर्तें: शिक्षक को गोवा मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट और सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे
छुट्टी बढ़ाना: अगर जरूरत हो, तो सरकार की मंजूरी और मेडिकल बोर्ड की सिफारिश पर छुट्ट...










