Thursday, February 12

अमेरिका में पढ़ाई पूरी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा मौका: गूगल में निकली जॉब, OPT स्टूडेंट्स भी कर सकते हैं अप्लाई

नई दिल्ली/अमेरिका: अमेरिका में पढ़ाई पूरी कर चुके विदेशी स्टूडेंट्स अब गूगल जैसी बड़ी टेक कंपनी में करियर की शुरुआत कर सकते हैं। गूगल ने अपने ‘अमेरिका सेल्स एसोसिएट प्रोग्राम’ (ASAP) के तहत नई वैकेंसी निकाली है, जिसमें OPT (Optional Practical Training) स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। यह प्रोग्राम हाल ही में कॉलेज से ग्रेजुएट हुए स्टूडेंट्स को सेल्स, लीडरशिप और प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल सीखने का मौका देता है।

This slideshow requires JavaScript.

जॉब की प्रमुख जानकारी:

  • पोस्ट: अकाउंट मैनेजर एसोसिएट और एनालिटिकल लीड एसोसिएट

  • लोकेशन: अकाउंट मैनेजर एसोसिएट – अटलांटा, शिकागो, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, प्लाया विस्टा और अन्य लोकेशन; एनालिटिकल लीड एसोसिएट – शिकागो

  • जिम्मेदारियां: अकाउंट मैनेजर एसोसिएट को आंतरिक हितधारकों और क्लाइंट्स के साथ मिलकर एड स्ट्रैटिजी तैयार करनी होगी। एनालिटिकल लीड एसोसिएट को सेल्स टीम की मदद करनी होगी। दोनों पदों के लिए दो रोटेशन के बाद फुल-टाइम जॉब का मौका भी मिलेगा।

जॉब की शर्तें:

  • आवेदनकर्ता के पास अमेरिका में कानूनी तौर पर काम करने की इजाजत होना आवश्यक है।

  • OPT स्टूडेंट्स EAD के जरिए इस जॉब के लिए योग्य हैं।

  • अमेरिकी नागरिक होना जरूरी नहीं, लेकिन उम्मीदवार को बताई गई ऑफिस लोकेशन पर शिफ्ट होने के लिए तैयार होना चाहिए।

  • प्रोग्राम में मेंटरशिप का अवसर भी मिलेगा।

अप्लाई कैसे करें:
इच्छुक उम्मीदवार गूगल की ऑफिशियल करियर वेबसाइट पर जाकर अकाउंट मैनेजर एसोसिएट और एनालिटिकल लीड एसोसिएट दोनों ही पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह गूगल का प्रोग्राम अमेरिका में पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए करियर की बेहतरीन शुरुआत साबित हो सकता है।

Leave a Reply