रिटायरमेंट के बाद भी शानदार मौका: भारतीय बीमा संस्थान में 1.50 लाख रुपये तक सैलरी वाली नौकरी, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी
अगर रिटायरमेंट के बाद घर पर खाली बैठना आपको बोझिल लगने लगा है और आप अपने अनुभव व ज्ञान का उपयोग दोबारा करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय बीमा संस्थान (Insurance Institute of India – III) ने रिटायर्ड प्रोफेशनल्स के लिए फैकल्टी और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकाली है। खास बात यह है कि इन पदों पर 1.50 लाख रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है।
भारतीय बीमा संस्थान ने यह भर्ती कोलकाता और मुंबई कार्यालयों के लिए निकाली है। संस्थान ने 14 जनवरी 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या Advt./Faculty-G/2026/02 के तहत नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कहां-कहां और किन पदों पर भर्ती?
भारतीय बीमा संस्थान को
कोलकाता ऑफिस के लिए फैकल्टी (जनरल इंश्योरेंस)
मुंबई ऑफिस के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर / फैकल्टी
की आवश्यकत...










