Delhi Police Answer Key 2025 जारी: कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के उत्तर देखें और डाउनलोड करें
दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अब जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल की प्रोविजनल आंसर-की देख सकते हैं। हालांकि वेबसाइट पर लोडिंग के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, ऐसे में उम्मीदवारों को थोड़ी देर बाद पुनः प्रयास करना चाहिए।
आंसर-की डाउनलोड करने का तरीका:
सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
लॉगिन सेक्शन में अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरकर लॉगिन करें।
दिल्ली पुलिस एग्जीक्यूटिव भर्ती के सामने Check Provisional Answer Key विकल्प दिखाई देगा।
इस पर क्लिक करते ही उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
उम्मीदवार अपने उत्तर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और आवश्यकता अनुसार डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ऑब्जेक्शन:
उम्मीदवार अगर किसी उत्तर पर आपत...










