लखनऊ के अपार्टमेंट में शराब पर झगड़ा: 20 दबंगों ने की मारपीट, तोड़फोड़ भी की
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में रोहित ग्रांड अपार्टमेंट के सामने शराब पीने को लेकर हुई बहस ने हिंसक रूप ले लिया। अपार्टमेंट के निवासियों ने शराब पीने से मना किया, तो करीब 15-20 दबंग लोगों ने अपार्टमेंट में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की। इस हमले में कई लोग घायल हुए और पुलिस में शिकायत के दौरान पीड़ितों को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
मामले का विवरण:जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट के सामने स्थित मनसा लॉन में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम के कारण गाड़ियों की भारी भीड़ लगी हुई थी और कुछ लोग शराब पी रहे थे। अपार्टमेंट के गार्ड और निवासियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोग बहस पर उतर आए।
पीड़ित रोहित के मुताबिक, पहले दो लोगों को अपार्टमेंट में लाकर समझाया गया और वे चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद 15-20 लोगों का समूह वापस आया और अपार्टमेंट में घुसकर जमकर मारपीट की...










