केजीएमयू धर्मांतरण मामला: फरार आरोपी डॉक्टर रमीज की बढ़ीं मुश्किलें, इनाम बढ़ा, कुर्की का नोटिस चस्पा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) से जुड़े कथित लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे आरोपी पर शिकंजा कसते हुए अब उसके खिलाफ इनाम की राशि बढ़ा दी गई है और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने आरोपी डॉक्टर की सूचना देने वाले के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है। इसके साथ ही पीलीभीत के न्यू रिया और लखनऊ के हुसैनाबाद स्थित उसके आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया है। पुलिस की कई टीमें लगातार अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सीएम के निर्देश के बाद भी गिरफ्त से बाहर
धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने के आरोपों में घिरे केजीएमयू के डॉक्टर रमीज मलिक को लेकर...










