मुंबई न्यूज: देश के 5 बड़े हवाई अड्डों को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
मुंबई सहित देश के पाँच प्रमुख हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद देशभर की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क मोड पर आ गई हैं। धमकी बुधवार दोपहर मिली, जिसके बाद से मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तर ऊपर तक बढ़ा दिया गया है।
धमकी देने वाले ने खुद को ‘दाऊद’ बताया है। पुलिस इस नाम के आधार पर तकनीकी जांच कर रही है कि ईमेल किसी शरारत का हिस्सा है या किसी संगठित साजिश का। दिल्ली में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनज़र इस मैसेज को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है।
सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, एयरपोर्ट की गहन तलाशी
ईमेल मिलते ही मुंबई पुलिस की बम निरोधक दस्ता (BDDS), स्थानीय पुलिस और CISF की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। पूरे टर्मिनल, पार्किंग एरिया और रनवे के आसपास की बारीकी से तलाशी ली गई।किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं ...










