Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

देहरादून: परेड ग्राउंड पर भावुक हुईं CM धामी की पत्नी गीता, कहा – “सच के खिलाफ झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं”

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित उत्तरायणी कौथिग में मंच से बोलते समय भावुक हो गईं। उनके आंसू निकाल आए, जब उन्होंने अपने पति की निष्ठा और सेवा के बारे में बात की।

This slideshow requires JavaScript.

गीता धामी ने कहा कि उनके पति ने अपने परिवार के लिए एक दिन भी समय नहीं निकाला, फिर भी उन पर लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की चार साल की प्रदेश सेवा को याद करते हुए बताया कि धामी ने नकल विरोधी कानून लागू करके 26 हजार लोगों को रोजगार दिया, और इसके बावजूद उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

गीता ने आगे कहा, “कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि धामी ने धर्म के खिलाफ यूसीए लाया और लिव इन को मान्यता दी। जबकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही लिव इन रिलेशनशिप को मान्यता दे चुका है। धामी ने केवल इसके लिए नियम और कानून बनाए। जब तक नियम नहीं बनते, समाज में असभ्यता फैलती है। ऐसे लोग चिल्लाकर झूठ फैलाते हैं, लेकिन सच खुद अपने काम करता है, जैसे धामी जी का काम।”

गीता धामी की यह भावुक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राज्य की राजनीति में इसे लेकर चर्चाएँ जोरों पर हैं।

Leave a Reply