New Labour Codes: क्या बढ़ेगा आपका वेतन? जानिए इंडस्ट्री एचआर हेड क्या कह रहे हैं
नई दिल्ली। नए लेबर कोड (Labour Codes) के लागू होने के बाद आम कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी होगी। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य उद्योगों में काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन थोड़े ही बढ़ सकता है, जबकि आईटी और अन्य स्पेशलाइज्ड सेक्टर में इसका असर अलग हो सकता है।
कंपनियों का बढ़ा खर्च
नवंबर 2025 में नए लेबर कोड लागू होने के बाद ग्रेच्युटी, ओवरटाइम, बोनस और लीव एनकैशमेंट जैसे फायदों का खर्च बढ़ गया है। कंपनियों को अब इन सभी लाभों का हिसाब नए वेतन की परिभाषा के अनुसार करना होगा। इस वजह से कुछ सेक्टरों, खासकर आईटी कंपनियों में पिछले तिमाही के मुनाफे पर असर पड़ा है।
वेतन वृद्धि का आधार
विशेषज्ञों का कहना है कि वेतन वृद्धि मुख्य रूप से कर्मचारी की मांग, कौशल और प्रोडक्टिविटी पर निर्भर करती है, नियमों के पालन से जुड़े खर्च पर नहीं। कॉम्पिटिटिव मार्केट में अगर कंपनि...










