AI की नई खोज से घट सकते हैं आपके खर्चे, दवा, इलाज और खेती में होगा बड़ा बदलाव
नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब सिर्फ मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित नहीं रहा। यह सीधे आम लोगों की जेब, सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करने लगा है। हाल ही में GPT-5 नाम के अडवांस AI सिस्टम ने एक ऐसी खोज की है, जिससे दवाइयों, मेडिकल टेस्ट, खेती और कई जरूरी चीजों की लागत कम हो सकती है।
GPT-5 ने प्रोटीन बनाने की महंगी प्रक्रिया को काफी सस्ता कर दिया है। आमतौर पर लोग प्रोटीन को सिर्फ जिम या सप्लीमेंट से जोड़कर देखते हैं, लेकिन हकीकत इससे कहीं ज्यादा है।
कहाँ-कहाँ इस्तेमाल होता है प्रोटीन
दवाइयों में: डायबिटीज के लिए इंसुलिन, कैंसर की दवाइयां, कोविड जैसे रोगों की दवा।
मेडिकल जांच: डायग्नोस्टिक किट और लैब टेस्ट।
खेती में: एंजाइम और कृषि संबंधी उत्पाद।
इंडस्ट्री में: कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट और अन्य उद्योगिक प्रक्रियाएं।
इसका मतलब साफ है, जब प्रोटीन स...










