Thursday, February 12

डुप्लीकेट और भारी फोटो से भरा फोन? Google Photos के स्मार्ट फीचर से तुरंत खाली करें स्टोरेज

स्मार्टफोन में कम स्टोरेज एक आम समस्या है, खासकर तब जब फोन “Storage Full” का नोटिफिकेशन दिखाकर नई फोटो या ऐप डाउनलोड करने से रोक देता है। अक्सर हमारे फोन में एक ही फोटो के कई वर्जन या व्हाट्सऐप से डाउनलोड की गई डुप्लीकेट फाइलें होती हैं, जो बहुत जगह घेर लेती हैं। ऐसे में Google Photos का एक छिपा हुआ स्मार्ट फीचर आपके फोन की स्टोरेज को जल्दी और सुरक्षित रूप से खाली कर सकता है।

This slideshow requires JavaScript.

स्टोरेज खाली करने के फायदे

  • डुप्लीकेट, धुंधली और एक जैसी फोटो अपने आप हट जाती हैं।

  • फोन की परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

  • फोटो लाइब्रेरी ऑर्गनाइज और नेविगेट करना आसान हो जाता है।

Google Photos से स्टोरेज कैसे खाली करें

  1. बैकअप पहले करें:

    • Google Photos ऐप खोलें।

    • स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें।

    • सेटिंग्स’ → ‘बैक अप एंड सिंक’ को ऑन करें।

    • इससे आपकी फोटो और वीडियो क्लाउड पर सुरक्षित रूप से सेव हो जाएंगी।

  2. स्पेस खाली करें:

    • ऐप में ‘स्पेस खाली करें’ पर क्लिक करें।

    • बैकअप की गई फोटोज और वीडियो को फोन से डिलीट करें।

  3. सजेस्ट डिटेक्शन टूल का इस्तेमाल करें:

    • लाइब्रेरी’ → ‘यूटिलिटीज’ में जाएं।

    • Suggest Deletion’ चुनें।

    • यह धुंधली, मिलती-जुलती या पुरानी फोटो पहचान कर डिलीट करने का सुझाव देगा।

  4. बड़े वीडियो को आर्काइव करें:

    • Google Photos में बड़े वीडियो चुनें।

    • Move to Archive’ का विकल्प चुनें।

    • यह वीडियो क्लाउड में सेव हो जाएगा और फोन पर काफी जगह खाली होगी।

इस तरह, Google Photos के इन स्मार्ट फीचर्स से आपका फोन न केवल तेज़ होगा बल्कि आपकी फोटो लाइब्रेरी भी साफ और व्यवस्थित रहेगी।

Leave a Reply