
रूस की पुतिन सरकार ने अमेरिकी पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपने देश में बड़ा प्रतिबंध लगा दिया है। अब रूस में लोग फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और यूट्यूब का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।
पिछले ही दिन रूस ने टेलीग्राम पर रोक लगाई थी। सरकार का उद्देश्य है कि रूसी नागरिक अब विदेशी ऐप्स की बजाय सरकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करें।
कैसे लागू किया गया प्रतिबंध
-
रूस की नियामक संस्था Roskomnadzor ने सुरक्षा का हवाला देते हुए यह फैसला लिया।
-
अमेरिका के बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डोमेन नामों को रूस के राष्ट्रीय DNS सिस्टम से हटा दिया गया।
-
इस कदम के तहत अब इंटरनेट सेवा देने वालों के लिए राष्ट्रीय DNS सिस्टम का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है।
अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर भी रोक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों को भी ब्लॉक किया है।
-
प्रभावित वेबसाइट्स में बीबीसी, डॉउचा वेले, रेडियो फ्री यूरोप और रेडियो लिबर्टी शामिल हैं।
-
साथ ही Tor Browser, जिसका इस्तेमाल गुमनाम ब्राउज़िंग के लिए किया जाता था, भी ब्लॉक कर दिया गया है।
क्यों उठाया यह कदम?
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूस ने यह कदम विदेशी सोशल मीडिया और मीडिया वेबसाइट्स के इस्तेमाल को लगभग खत्म करने के लिए उठाया है।
-
हालांकि, इससे रूस में रहने वाले लोग कई ग्लोबल सर्विस और खबरों के स्रोतों से दूर हो गए हैं।
पहले से लगी थीं बैन की रोक
-
रूस में पहले से ही वॉट्सऐप कॉलिंग फीचर पर प्रतिबंध था।
-
पिछले साल WhatsApp और Telegram की कॉलिंग सुविधा पर रोक लगाई गई थी।
-
दिसंबर में रूस ने Apple FaceTime और Snapchat को भी देश में बैन कर दिया था।
