गूगल ने पेश किया नया टूल: प्राइवेट और संवेदनशील फोटो अब इंटरनेट से हटाना हुआ आसान
नई दिल्ली: भारत सरकार द्वारा AI से बनाए गए कंटेंट और डीपफेक के खिलाफ सख्त IT नियम लागू करने के बाद गूगल ने यूजर्स की प्राइवेसी सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया रिमूवल टूल लॉन्च किया है। इस टूल की मदद से यूजर्स अब सीधे गूगल सर्च से अपनी निजी, आपत्तिजनक और संवेदनशील तस्वीरें या जानकारी हटाने की रिपोर्ट कर सकते हैं।
सरल और तेज़ प्रक्रिया:गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि नया रिमूवल प्रोसेस बेहद आसान है। यूजर्स एक साथ कई फोटोज के लिए रिपोर्ट कर सकते हैं और हर इमेज के लिए अलग-अलग रिक्वेस्ट देने की जरूरत नहीं। यह फीचर विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिनकी निजी या संवेदनशील जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है।
सेफगार्ड्स के विकल्प:गूगल ने कहा कि हटाना केवल समाधान का एक हिस्सा है। नया प्रोसेस सेफगार्ड्स ऑप्शन भी देता है, जिससे सर्च में मिलने वाले संबंधित रिजल्ट्स को पहले से फिल्टर किया ...










