Thursday, February 12

सैमसंग, वीवो या ओपो? जानिए कौन सा स्मार्टफोन सबसे लंबे समय तक रहता है नया

स्मार्टफोन खरीदते समय आमतौर पर लोग कैमरा, बैटरी और डिजाइन जैसी खूबियों पर ध्यान देते हैं। लेकिन बहुत कम लोग सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट की अहमियत समझते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे फोन लेना जरूरी है जो कम से कम पांच साल तक सुरक्षा और सॉफ्टवेयर अपडेट देते रहें। वरना मैलवेयर अटैक और साइबर धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है।

This slideshow requires JavaScript.

भारत में प्रमुख स्मार्टफोन कंपनियों—सैमसंग, वीवो और ओपो—के बीच तुलना करें तो सैमसंग अपने फोन को लंबे समय तक अपडेट रखने में सबसे आगे है।

Vivo स्मार्टफोन में अपडेट्स

  • Vivo X300 सीरीज में 5 साल तक एंड्रॉयड OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच दिए जा रहे हैं।

  • V सीरीज में 3 साल तक OS और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।

  • बजट Y सीरीज में केवल 1–2 साल का OS और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलता है।

Oppo स्मार्टफोन में अपडेट्स

  • प्रीमियम Oppo Find X9 Pro और Reno 15 सीरीज में 5 साल का OS और 6 साल की सिक्योरिटी दी जा रही है।

  • बजट फोन जैसे OPPO A6x में केवल दो OS अपडेट और 3 साल की सिक्योरिटी मिलती है।

Samsung स्मार्टफोन में अपडेट्स

  • Galaxy S25 Ultra में 7 साल तक एंड्रॉयड और सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।

  • मिड प्रीमियम Galaxy A36 5G में 6 साल तक अपडेट्स मिलते हैं।

  • बजट Galaxy A07 5G और Galaxy F07 जैसे फोन में भी 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिल रहे हैं।

निष्कर्ष

तीनों कंपनियों में सैमसंग सबसे आगे है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि बजट डिवाइस में भी 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते हैं। जबकि वीवो और ओपो केवल प्रीमियम फोन में लंबी अवधि के अपडेट देते हैं।

इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक नया और सुरक्षित रहे, तो सैमसंग के फोन में निवेश करना सबसे बेहतर विकल्प माना जा सकता है।

Leave a Reply