सताद्रु दत्ता को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया, ममता बनर्जी ने माफी मांगी, जांच समिति गठित
साल्टलेक स्टेडियम में आयोजित लियोनेल मेसी के फुटबॉल कार्यक्रम में शनिवार को हुई भारी अव्यवस्था और हंगामे के बाद मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यक्रम स्थल पर हुई अफरा-तफरी के कारण अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनेल मेसी को मैदान छोड़कर समय से पहले लौटना पड़ा।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने बताया कि सताद्रु दत्ता को आयोजन के कथित कुप्रबंधन के आरोप में कोलकाता हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया, जहां वह मेसी और उनकी टीम को हैदराबाद जाने के लिए विदा करने गए थे। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि दर्शकों को टिकट का पैसा वापस मिलेगा, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्टेडियम में क्या हुआ?शुरुआत में मेसी के स्वागत के लिए माहौल उत्साहपूर्ण था, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, अव्यवस्था और हंगामा फैल गया। हजारों प्रशंसक अपने चहेते खिलाड़ी को देखने में असफल रहे। स्टेडियम में बो...








