भुनी हल्दी से टैनिंग हटाएँ और चेहरे को दें नेचुरल चमक, रोहित पाटिल ने बताया आसान नुस्खा
गर्मियों में धूप और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर टैनिंग होना आम बात है। चेहरे की डलनेस और एक्ने जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर क्रीम और फेयरनेस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सही रिजल्ट नहीं मिलता। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर रोहित पाटिल ने इंस्टाग्राम वीडियो में भुनी हुई हल्दी का नुस्खा बताया है, जो त्वचा में प्राकृतिक चमक और निखार लाने में मदद कर सकता है।
टैनिंग के आम कारण
लंबे समय तक सूरज की हानिकारक किरणों में रहना
त्वचा में मेलेनिन का बढ़ा हुआ उत्पादन
हार्मोनल बदलाव
हल्दी के फायदे
हल्दी में पाए जाने वाले करक्यूमिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ये:
त्वचा की सूजन और मुंहासे कम करते हैं
त्वचा में नेचुरल चमक लाते हैं
काले दाग-धब्बे और सनबर्न से बचाव करते हैं
समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करत...









