Monday, May 25

Blog

ईयू-भारत ट्रेड डील की फिनलैंड के पीएम ने की खुलकर तारीफ, बोले- दुनिया को टैरिफ नहीं, ऐसे समझौतों की जरूरत
World

ईयू-भारत ट्रेड डील की फिनलैंड के पीएम ने की खुलकर तारीफ, बोले- दुनिया को टैरिफ नहीं, ऐसे समझौतों की जरूरत

हेलसिंकी/नई दिल्ली। भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हाल ही में हुई ऐतिहासिक ट्रेड डील को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना लगातार बढ़ रही है। इसी कड़ी में फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने इस समझौते की जमकर तारीफ करते हुए कहा है कि आज की दुनिया को टैरिफ और व्यापारिक टकराव नहीं, बल्कि फ्री ट्रेड और सहयोग की जरूरत है। प्रधानमंत्री ओर्पो ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच हुआ यह समझौता पूरी दुनिया के लिए एक उदाहरण है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। ओर्पो बोले- “टैरिफ नहीं, फ्री ट्रेड ही सही रास्ता” रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में फिनलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा,“आज की दुनिया में ट्रेड एग्रीमेंट की वैल्यू बहुत ज्यादा है। हमें दुनियाभर में टैरिफ लगाने की नहीं बल्कि ज्यादा से ज्यादा फ्री ट्रेड की जरूरत है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच ट्रेड डील बेहद महत्वपूर्ण है और दुनिया को ...
गाजा संकट में फंसा पाकिस्तान, सेना भेजने को तैयार असीम मुनीर! ट्रंप से मिलने अमेरिका रवाना हुए शहबाज शरीफ
World

गाजा संकट में फंसा पाकिस्तान, सेना भेजने को तैयार असीम मुनीर! ट्रंप से मिलने अमेरिका रवाना हुए शहबाज शरीफ

वॉशिंगटन। गाजा में जारी युद्ध और हमास के खिलाफ प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियान को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में उथल-पुथल तेज हो गई है। इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ इस सप्ताह अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए हैं, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है। शहबाज शरीफ का यह दौरा ट्रंप की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली ‘गाजा बोर्ड ऑफ पीस’ बैठक से जुड़ा हुआ है। इस बैठक में करीब 20 देशों के प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे और गाजा में स्थिरता बहाल करने के लिए बनाई जा रही अंतरराष्ट्रीय योजना पर चर्चा होगी। गाजा में सैनिक भेजने को लेकर पाकिस्तान की बेचैनी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने पाकिस्तान के तीन सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान चाहता है कि अमेरिका उसे यह भरोसा दे कि गाजा में भेजे जाने वाले पाकिस्तानी सैनिकों को हमास के खिलाफ लड़ाई में नहीं झो...
ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी- ‘भारत से युद्ध संभव’, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले की धमकी दी
World

ख्वाजा आसिफ की गीदड़भभकी- ‘भारत से युद्ध संभव’, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हवाई हमले की धमकी दी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर भड़काऊ बयान देते हुए दावा किया है कि भारत के साथ युद्ध की आशंका बनी हुई है। इतना ही नहीं, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भी आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना जरूरत पड़ने पर अफगानिस्तान के भीतर हवाई हमले कर सकती है। ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब पाकिस्तान खुद आंतरिक आतंकवाद, राजनीतिक अस्थिरता और सुरक्षा संकट से जूझ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए लगातार भारत पर आरोप लगाने की रणनीति अपना रहा है। भारत और अफगानिस्तान पर लगाया ‘प्रॉक्सी आतंकवाद’ का आरोप रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान को निशाना बनाने में भारत, काबुल और आतंकी संगठन “एक ही पेज”...
बांग्लादेश में तुर्की की नई चाल! तारिक रहमान की ताजपोशी के बाद ‘चुपचाप’ ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे बिलाल
World

बांग्लादेश में तुर्की की नई चाल! तारिक रहमान की ताजपोशी के बाद ‘चुपचाप’ ढाका पहुंचे एर्दोगन के बेटे बिलाल

ढाका। बांग्लादेश में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के शपथ ग्रहण के तुरंत बाद तुर्की ने अपनी रणनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। तुर्की राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के बेटे बिलाल एर्दोगन का अचानक और बिना पूर्व सूचना के ढाका पहुंचना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि बिलाल एर्दोगन बुधवार सुबह एक निजी विमान से ढाका पहुंचे। यह दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि तारिक रहमान के शपथ समारोह को 24 घंटे भी नहीं बीते थे और इस यात्रा की जानकारी पहले से सार्वजनिक नहीं की गई थी। विशेषज्ञों के मुताबिक यह घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि तुर्की बांग्लादेश की नई सरकार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है और ढाका में प्रभाव बढ़ाने की रणनीति पर तेजी से काम कर रहा है। तुर्की की बढ़ती पैठ पर उठे सवाल सूत्रों के अनुसार अगस्त 2024 में जब बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार बनी थी, त...
ईरान पर ‘महाविनाशक’ हमले की तैयारी पूरी! परमाणु ठिकानों से लेकर सरकार तक निशाने पर, ट्रंप को दी गई पूरी योजना
World

ईरान पर ‘महाविनाशक’ हमले की तैयारी पूरी! परमाणु ठिकानों से लेकर सरकार तक निशाने पर, ट्रंप को दी गई पूरी योजना

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा अब बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका इस सप्ताह के अंत तक ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा और सबसे विनाशकारी हमला कर सकता है। इस संभावित हमले में ईरान के परमाणु ठिकानों, बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों, सरकारी प्रतिष्ठानों और शीर्ष राजनीतिक-सैन्य नेतृत्व को एक साथ निशाना बनाने की योजना तैयार की गई है। हालांकि अंतिम आदेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देना है, लेकिन उन्हें हमले से जुड़ी पूरी जानकारी और कई विकल्पों पर आधारित सैन्य योजनाओं की ब्रीफिंग दी जा चुकी है। वॉल स्ट्रीट जर्नल का दावा- ट्रंप को मिले कई ‘अटैक प्लान’ अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि ट्रंप को ईरान पर हमले को लेकर कई स्तर की ब्रीफिंग दी गई है। इन योजनाओं का उद्देश्य ईरान को अधिकतम नुकसान पहु...
प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान का राष्ट्र के नाम पहला संदेश, हिंदू-बौद्ध-ईसाई अल्पसंख्यकों को दिया भरोसा
World

प्रधानमंत्री बनते ही तारिक रहमान का राष्ट्र के नाम पहला संदेश, हिंदू-बौद्ध-ईसाई अल्पसंख्यकों को दिया भरोसा

ढाका। बांग्लादेश के आम चुनाव में भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने बुधवार रात राष्ट्र के नाम अपना पहला संबोधन दिया। अपने पहले भाषण में उन्होंने देश की मौजूदा चुनौतियों का जिक्र करते हुए लोकतंत्र मजबूत करने, कानून-व्यवस्था सुधारने और भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण का वादा किया। प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने अपने संबोधन में धार्मिक अल्पसंख्यकों को लेकर बड़ा संदेश देते हुए कहा कि बांग्लादेश में किसी भी नागरिक के अधिकार धर्म के आधार पर तय नहीं होंगे। उन्होंने हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों को सुरक्षा और समानता का भरोसा दिलाया। “धर्म से नागरिकता तय नहीं होती” तारिक रहमान ने स्पष्ट शब्दों में कहा,“चाहे कोई मुस्लिम हो, हिंदू हो, बौद्ध हो या ईसाई। धर्म से उसकी नागरिकता पर कोई फर्क नहीं पड़ता। यह हम सबका देश है, जिसे हमें मिलकर आगे ले जाना है।” यह बयान इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि ...
चागोस डील पर ट्रंप नाराज, ब्रिटेन को चेतावनी- ‘डिएगो गार्सिया मत छोड़ना, यह ऐतिहासिक गलती होगी’
World

चागोस डील पर ट्रंप नाराज, ब्रिटेन को चेतावनी- ‘डिएगो गार्सिया मत छोड़ना, यह ऐतिहासिक गलती होगी’

वॉशिंगटन/लंदन। हिंद महासागर में स्थित रणनीतिक रूप से बेहद अहम डिएगो गार्सिया द्वीप को लेकर अमेरिका और ब्रिटेन के बीच तनाव गहराता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच हुए चागोस द्वीपसमूह समझौते पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को खुली चेतावनी दी है कि ब्रिटेन को यह द्वीप मॉरीशस के हाथों नहीं सौंपना चाहिए। ट्रंप ने कहा है कि डिएगो गार्सिया का नियंत्रण खोना न केवल ब्रिटेन के लिए एक बड़ी रणनीतिक भूल होगी, बल्कि यह यूके की वैश्विक प्रतिष्ठा पर भी “धब्बा” साबित होगा। ट्रंप का तीखा बयान- ‘लीज कोई अच्छी चीज नहीं’ डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा,“मैं यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से कहना चाहता हूं कि देशों के मामलों में लीज कोई अच्छी चीज नहीं होती। 100 साल की ल...
ईरान पर अमेरिका के सबसे बड़े हमले की आशंका, पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर
World

ईरान पर अमेरिका के सबसे बड़े हमले की आशंका, पश्चिम एशिया युद्ध के मुहाने पर

वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया में हालात तेजी से विस्फोटक होते जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी सेना इस हफ्ते के अंत तक ईरान पर बड़े पैमाने पर हमला कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में नौसेना और वायुसेना की भारी तैनाती कर ली है और ईरान के खिलाफ लंबे सैन्य अभियान की पूरी तैयारी कर ली गई है। खबरों के अनुसार, अमेरिका के युद्धपोत, एयरक्राफ्ट कैरियर, फाइटर जेट और रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट का विशाल बेड़ा ईरान के आसपास तैनात किया गया है। यह सैन्य जमावड़ा संकेत दे रहा है कि अमेरिका किसी बड़े ऑपरेशन की ओर बढ़ रहा है, जो पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध की शुरुआत कर सकता है। रिपोर्ट: युद्ध की संभावना 90 फीसदी तक ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ ने अमेरिकी प्रशासन से जुड़े एक सूत्र के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने की संभावना 90 फीसदी तक पहुंच चुकी है। रिपोर्ट क...
भारत के रूसी तेल आयात पर अमेरिका के दावे को रूस ने नकारा, कहा- भारत ने रुख नहीं बदला
World

भारत के रूसी तेल आयात पर अमेरिका के दावे को रूस ने नकारा, कहा- भारत ने रुख नहीं बदला

मॉस्को/नई दिल्ली। रूस ने अमेरिका के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि भारत अब रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करने जा रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत की ओर से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि उसने रूसी तेल आयात पर अपनी नीति बदली हो। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि रूस के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि भारत ने एनर्जी इंपोर्ट को लेकर अपना रुख बदला है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा रूसी हाइड्रोकार्बन (कच्चा तेल और गैस) की खरीद से दोनों देशों को फायदा होता है और इससे वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता बनी रहती है। अमेरिकी दावे को बताया निराधार रूस का यह बयान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने का वादा ...
AI समिट और क्रिकेट मैच ने बढ़ाई दिल्ली की मुश्किलें, दिनभर जाम में फंसी रही राजधानी, वैकल्पिक मार्ग भी रहे बेअसर
Delhi (National Capital Territory), State

AI समिट और क्रिकेट मैच ने बढ़ाई दिल्ली की मुश्किलें, दिनभर जाम में फंसी रही राजधानी, वैकल्पिक मार्ग भी रहे बेअसर

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार का दिन आम लोगों के लिए भारी परेशानी लेकर आया। AI समिट के चलते VVIP मूवमेंट और दूसरी ओर क्रिकेट मैच के कारण शहर के कई इलाकों में दिनभर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। हालात ऐसे हो गए कि सुबह से लेकर देर रात तक लोगों को सड़कों पर लंबा इंतजार करना पड़ा। जाम से बचने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की सलाह जरूर दी, लेकिन बढ़ते दबाव के सामने वैकल्पिक रास्ते भी नाकाम साबित हुए। VVIP मूवमेंट से ठप रही कई अहम सड़कें AI समिट के कारण दिल्ली में बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों और राष्ट्राध्यक्षों की आवाजाही रही। इस दौरान कई इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई, जिससे ट्रैफिक पर सीधा असर पड़ा।सुबह से ही आउटर रिंग रोड और रिंग रोड से जुड़ने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग ऑफिस, स्कूल और अन्य जरूरी कामों के लिए निकल तो पड़े,...