मुंबई हमले का खुलासा: पाक राष्ट्रपति के प्रवक्ता का सनसनीखेज दावा – ISI ने किया हमला ‘नो फर्स्ट यूज’ ऑफर से भड़कर
नई दिल्ली: 2008 के मुंबई हमलों (26/11) को लेकर पाकिस्तान से एक बड़ा दावा सामने आया है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के पूर्व सलाहकार और मौजूदा प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने अपनी नई किताब में लिखा है कि जरदारी द्वारा भारत को परमाणु हथियारों के पहले इस्तेमाल न करने का ऑफर देने के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भड़क गई थी और उसके कुछ ही दिनों में मुंबई हमले को अंजाम दिया गया।
🔹 जरदारी का ऑफर और ISI की प्रतिक्रिया
बाबर की किताब 'द जरदारी प्रेसिडेंसी: नाउ इट मस्ट बी टोल्ड' के मुताबिक, दिल्ली में एक मीडिया सम्मेलन और भारतीय पत्रकार करण थापर को दिए सैटेलाइट इंटरव्यू में जरदारी ने बताया कि भारत को परमाणु हथियार के पहले इस्तेमाल न करने का ऑफर पाकिस्तानी सेना में खलबली मचा गया।
बाबर ने लिखा, "इंटरव्यू के चार दिन बाद, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में कई हमले किए गए जिसमें 166 लोग मारे गए।"...










