Wednesday, November 5

बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2025: ग्रेजुएट के लिए शानदार मौका, बेसिक सैलरी ₹1.77 लाख तक, जल्दी करें आवेदन

मुंबई: हाई कोर्ट में नौकरी का सपना देखने वाले ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर (हाई ग्रेड) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में 12 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बेसिक सैलरी ₹56,100 से ₹1,77,500 तक है, इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 10 नवंबर 2025 है।

🔹 भर्ती की मुख्य जानकारी

  • पद का नाम: स्टेनोग्राफर (हाई ग्रेड)
  • पद संख्या: 12
  • आवेदन शुरू: 27 अक्टूबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025
  • योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री
  • आयु सीमा: 21 से 38 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट)
  • सैलरी: ₹56,100 – ₹1,77,500 (बेसिक) + अन्य भत्ते
  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, शॉर्टहैंड टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट, वाइवा/वॉइस
  • आवेदन शुल्क: ₹1000

🔹 योग्यता एवं आवश्यकताएँ

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री होना अनिवार्य।
  • उच्च न्यायालय या किसी अन्य न्यायालय/महाधिवक्ता कार्यालय में स्टेनोग्राफर के रूप में कम से कम 5 साल का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को छूट मिलेगी।
  • कानून की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता।
  • शॉर्टहैण्ड टाइपिंग स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट, इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 शब्द प्रति मिनट

🔹 कैसे करें आवेदन?

  1. बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएँ।
  2. Recruitment सेक्शन में स्टेनोग्राफर भर्ती का लिंक खोजें।
  3. Apply Online पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।
  4. नाम, पिता का नाम, कैटेगरी, जन्मतिथि, योग्यता आदि सही भरें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स 40kb के अंदर अपलोड करें।
  6. फॉर्म भरने के बाद एक बार सभी डिटेल्स चेक करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फाइनल प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

नोट: अधिक जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना न भूलें।

Leave a Reply