बलूच नेता ने ट्रंप को खुला खत, कहा- मुनीर आपको धोखा दे रहे, F-16 से बलूचिस्तान में बमबारी होगी
इस्लामाबाद/वॉशिंगटन, 12 दिसंबर 2025: बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता मीर यार बलूच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई रोकने की मांग की है। मीर यार का आरोप है कि असीम मुनीर के नेतृत्व वाली पाक सेना और शहबाज शरीफ की सरकार अमेरिका को धोखा दे रही हैं और बलूच नागरिकों पर अत्याचार के लिए हथियारों का इस्तेमाल कर रही हैं।
अमेरिका का 686 मिलियन डॉलर का पैकेज
अमेरिका ने पाकिस्तान को F-16 फाइटर जेट अपग्रेड करने के लिए 686 मिलियन डॉलर (लगभग 6,174 करोड़ रुपए) का पैकेज दिया है। मीर यार का कहना है कि ये हथियार रक्षा के लिए नहीं, बल्कि बलूच नागरिकों पर बमबारी के लिए इस्तेमाल होंगे। उन्होंने ट्रंप से अपील की है कि यह पैकेज रद्द किया जाए और पाकिस्तान को दी जाने वाली दूसरी सुरक्षा सहायता भी रोक दी जाए।
बलूचिस्तान में अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल
पत्र में...










