असीम मुनीर ने भारत सीमा के पास किया एंटी-टैंक ड्रोन अभ्यास, बढ़ी युद्ध की तैयारियों की आशंका
इस्लामाबाद (रिजवान) – पाकिस्तान की सेना ने भारतीय सीमा के पास एंटी-टैंक ड्रोन अभ्यास किया, जिसे खुद पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) असीम मुनीर ने देखा। यह अभ्यास भारतीय सीमा से सटे पंजाब प्रांत के गुजरांवाला और सियालकोट के खेतों में किया गया। इस दौरान ड्रोन का इस्तेमाल बख्तरबंद वाहनों को निशाना बनाने के लिए किया गया।
छावनियों का दौराअसीम मुनीर ने शनिवार को गुजरांवाला और सियालकोट की छावनी का दौरा कर सेना की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध के लिए सटीकता और स्थिति की जानकारी बेहद जरूरी है। मुनीर के लगातार भारत की सीमा के पास सैन्य गतिविधियों की समीक्षा करने से यह सवाल उठ रहा है कि पाकिस्तानी सेना कोई साजिश रच रही है या नहीं।
ड्रोन अभ्यास का वीडियो आया सामनेअभ्यास के दौरान सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि मुनीर ने शीर्ष सैन्य अफसरों के साथ इस तैयारी क...










