जापान को मार्कस द्वीप के पास मिला ‘जादुई कीचड़’, चीन पर निर्भरता घटाने की उम्मीद
टोक्यो: जापान ने समुद्र तल से दुर्लभ खनिजों वाले गहरे तलछट को सफलतापूर्वक निकालकर एक बड़ी तकनीकी सफलता हासिल की है। इसे जापानी मीडिया में ‘जादुई कीचड़’ कहा जा रहा है। जापानी अधिकारियों का कहना है कि इससे रेयर अर्थ के लिए चीन पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
जापान की सफलता
जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने बताया कि रिसर्च जहाज चिक्यू ने मिनमिटोरिशिमा (मार्कस द्वीप) के पास 6,000 मीटर की गहराई से तलछट सफलतापूर्वक इकट्ठा की। यह दुनिया में इतनी गहराई से दुर्लभ खनिज निकालने का पहला परीक्षण है।
ताकाइची ने कहा, “यह जापान में घरेलू स्तर पर दुर्लभ खनिजों के औद्योगीकरण की दिशा में पहला कदम है। हम किसी एक देश पर अत्यधिक निर्भरता से बचने के लिए मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने का प्रयास करेंगे।”
कीचड़ में क्या है खास
प्रारंभिक जांच में पता चला कि निकाले गए कीचड़ में डिस्प्रोसियम, नियोडिमियम, गैडो...










