अमेरिका ने भी PoK को माना भारत का हिस्सा
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: कश्मीर पर प्रोपेगैंडा फैलाने वाले पाकिस्तान को अमेरिका की हालिया कार्रवाई ने जोरदार झटका दिया है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत का नक्शा जारी किया है जिसमें पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया गया है, और इसमें पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) भी शामिल है।
यह नक्शा भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई व्यापार डील के फ्रेमवर्क के बाद पोस्ट किया गया। इसे पाकिस्तान के लंबे समय से चल रहे कश्मीर पर झूठे प्रोपेगैंडा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कश्मीर पर अमेरिका का बदला रुखपारंपरिक रूप से अमेरिका कश्मीर को भारत-पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला मानता रहा है। सितंबर 2023 में भारत में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा था कि कश्मीर का मुद्दा केवल भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत से ही सुलझाया जा सकता है।
हालांकि, पिछले साल भारत और पाकिस्...










