स्कूलों में एआई की निगरानी: सुरक्षा या बच्चों की निजता पर खतरा?
अमेरिका के स्कूलों में बढ़ती गोलीबारी की घटनाओं के बीच अब बच्चों की सुरक्षा के नाम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की जा रही है। लेकिन यह तकनीक सुरक्षा के साथ-साथ निजता पर गंभीर सवाल भी खड़े कर रही है।
अमेरिका के कई स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अत्याधुनिक एआई सिस्टम लगाए गए हैं। इनमें चेहरा पहचानने वाले कैमरे, हथियार पहचानने वाले सेंसर, ड्रोन निगरानी और यहां तक कि वॉशरूम में लगाए गए ऐसे डिवाइस भी शामिल हैं जो आवाज सुन सकते हैं। इनका दावा है कि अगर कोई बच्चा मदद के लिए चिल्लाए या कोई संदिग्ध गतिविधि हो, तो तुरंत अलर्ट मिल जाए।
वॉशरूम तक पहुंची निगरानीफोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स हाई स्कूल जैसे संस्थानों में यह सिस्टम बेहद उन्नत है। यहां एआई कैमरे चेहरों को डेटाबेस से मिलाते हैं, वीडियो फुटेज से हिंसा के ...










