Saturday, February 14

Aadhaar Card New Design: आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड, नए आधार ऐप के चलते बदलाव की तैयारी

नई दिल्ली: आने वाले समय में आपका आधार कार्ड पूरी जानकारी दिखाने की बजाय सिर्फ फोटो और QR कोड तक सीमित हो सकता है। जानकारी के अनुसार, UIDAI यह कदम यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा और नए आधार ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए उठा सकता है। फिलहाल सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

This slideshow requires JavaScript.

नया आधार कार्ड कैसा होगा?

सूत्रों और टिप्सटर्स की मानें तो फिजिकल आधार कार्ड से संपर्क विवरण, जन्म तिथि, लिंग और अन्य व्यक्तिगत जानकारी हटा दी जाएगी। कार्ड पर केवल आधार धारक की फोटो और QR कोड ही दिखाई देंगे। QR कोड स्कैन करने पर नए आधार ऐप के माध्यम से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

सिर्फ फोटो-QR कोड से क्या फायदा?

  • प्राइवेसी बढ़ेगी: कार्ड पर सारी जानकारी मौजूद नहीं होने से डेटा लीक या साइबर फ्रॉड का खतरा कम होगा।

  • डिजिटल पहचान को बढ़ावा: नया आधार ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी डिजिटल पहचान साझा करने में सक्षम बनाएगा, जिससे फिजिकल कार्ड की आवश्यकता कम होगी।

  • सुरक्षित वेरिफिकेशन: QR कोड के जरिए कोई भी व्यक्ति या संस्था आधार की जानकारी ऐप से सुरक्षित तरीके से वेरिफाई कर सकती है।

नए आधार ऐप से लिंक

UIDAI का नया आधार ऐप उपयोगकर्ताओं को उनके आधार से जुड़े डेटा पर पूरा नियंत्रण देता है। यूजर अपनी जानकारी किसी के साथ शेयर करने के लिए केवल QR कोड का उपयोग कर सकता है। इससे फिजिकल कार्ड की जरूरत कम हो जाएगी और गैर-जरूरी डिटेल्स साझा नहीं होंगी।

क्या नया कार्ड बनवाना जरूरी होगा?

अभी तक सरकार की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश नहीं आया है। अगर आप नया आधार ऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो शायद आपको नया कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए डिजाइन का कार्ड संभवतः केवल उन लोगों के लिए होगा जो ऐप का उपयोग नहीं कर सकते।

UIDAI के इस बदलाव का उद्देश्य है यूजर की प्राइवेसी सुरक्षित करना और डिजिटल आधार ऐप के इस्तेमाल को बढ़ावा देना, ताकि हर आधारधारक की जानकारी सुरक्षित और नियंत्रित तरीके से उपयोग में लाई जा सके।

Leave a Reply