अब मिस नहीं होगी जरूरी कॉल: DND मोड में भी बजेगा ‘अर्जेंट’ कॉल, गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर
Google ने अपने Phone ऐप के लिए नया Expressive Calling फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया है। फिलहाल यह सुविधा बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से यूजर अपनी किसी भी कॉल को ‘अर्जेंट कॉल’ के रूप में सेट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि जरूरी कॉल DND (Do Not Disturb) मोड में भी आने पर मिस नहीं होगी।
Expressive Calling: कैसे काम करता है
यह नया फीचर कॉल को अधिक ध्यान खींचने वाला बनाने के लिए विज़ुअल संकेत और हैप्टिक फीडबैक का इस्तेमाल करता है। यूजर सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को इनेबल कर सकता है। इसके साथ ही, रिसीवर की स्क्रीन पर कॉल आने पर “यह अर्जेंट है!” मैसेज और एनिमेटेड सायरन इमोजी दिखाई देता है। अगर कॉल का जवाब नहीं दिया जाता है तो इसे बाद में कॉल हिस्ट्री में अर्जेंट के तौर पर मार्क किया जाता है।
DND मोड में भी कॉल की पहचान
Expressive Calling में एक ऑप्शनल सेटिंग है, जो जरूर...










