बेंगलुरु से पढ़े इंजीनियर को Apple में बड़ी जिम्मेदारी, भारत के लिए गौरव की बात
नई दिल्ली: iPhone बनाने वाली दिग्गज कंपनी Apple ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टीम की कमान भारतीय मूल के अमर सुब्रमण्य को सौंप दी है। अमर सुब्रमण्य ने भारत के कर्नाटक के बेंगलुरु से पढ़ाई की है और इसके बाद गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी ग्लोबल कंपनियों में अहम पदों पर काम किया।
अमर सुब्रमण्य कौन हैं?इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, अमर सुब्रमण्य AI और मशीन लर्निंग के अनुभवी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 16 साल तक गूगल में काम किया और वहां जेमिनी प्रोजेक्ट के इंजीनियरिंग हेड रहे। इसके बाद उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में AI के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। अमर को Apple ने ‘Renowned AI Researcher’ का खिताब भी दिया है।
अब वे Apple में क्रेग फेडरिघी को रिपोर्ट करेंगे और फाउंडेशन मॉडल, मशीन लर्निंग रिसर्च और AI सुरक्षा जैसी परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
जॉन जियानांड्रिया की र...










