क्रिसमस 2025 स्कैम: गिफ्ट और फ्री कूपन का लालच पड़ेगा भारी, पलक झपकते ही खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
नई दिल्ली: क्रिसमस 2025 के मौके पर साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गिफ्ट, कैश वाउचर और शॉपिंग कूपन का लालच देकर लोग मिनटों में अपने बैंक अकाउंट और व्यक्तिगत डेटा से हाथ धो बैठते हैं। खतरनाक बात यह है कि ऐसे मैसेज अक्सर दोस्तों या परिवार वालों के अकाउंट से आते हैं, क्योंकि उनका अकाउंट पहले से हैक हो चुका होता है।
कैसे फैल रही है ठगी:
हैकर्स व्हाट्सएप के जरिए संदेश भेजते हैं, जिसमें लिखा होता है, "Merry Christmas! You’ve received a gift" या "Christmas bonus waiting for you"। इन मैसेज के साथ छिपा हुआ लिंक होता है। लिंक पर क्लिक करते ही यूजर को नकली वेबसाइट पर भेजा जाता है, जो जानी-मानी ब्रांड्स, बैंक या पेमेंट प्लेटफॉर्म जैसी दिखती है।
लालच में फंसना बहुत महंगा पड़ सकता है:
इन वेबसाइट्स पर यूजर से मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स या ऐप इंस्टॉल करने के...










