गेहूं की रोटी से लेकर प्लास्टिक की बोतल तक अब बोलती दिखेंगी, मिनटों में बनाएं ऐसा वीडियो
नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों ऐसे वीडियो की बाढ़ आ गई है, जिनमें रोटी, संतरा, प्लास्टिक की बोतल या अन्य ऑब्जेक्ट्स खुद से बोलते हुए नजर आते हैं। कभी गेहूं की रोटी कहती है कि “मुझे ज्यादा खाओगे तो वजन बढ़ेगा”, तो कभी प्लास्टिक की बोतल बोलती है कि “मैं सिर्फ प्यास बुझाने आई थी, फिर फेंक दिया गया।” अगर आप भी ऐसे मजेदार और ध्यान खींचने वाले वीडियो बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी खास तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं है।
कैसे बनाएं बोलती हुई ऑब्जेक्ट वीडियो
1. ChatGPT से वीडियो स्क्रिप्ट तैयार करें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ChatGPT ऐप खोलें।
ऊपर बाएँ कोने में थ्री-लाइन मेन्यू पर क्लिक करें और Apps > GPTs पर जाएं।
यहां Object Talk Hindi सर्च करें और सेलेक्ट करें।
अब उस ऑब्जेक्ट का नाम लिखें, जिस पर वीडियो बनाना चाहते हैं, जैसे “सेब”।
ChatGPT आपके लिए उ...










