Monday, February 9

गेहूं की रोटी से लेकर प्लास्टिक की बोतल तक अब बोलती दिखेंगी, मिनटों में बनाएं ऐसा वीडियो

नई दिल्ली: इंटरनेट पर इन दिनों ऐसे वीडियो की बाढ़ आ गई है, जिनमें रोटी, संतरा, प्लास्टिक की बोतल या अन्य ऑब्जेक्ट्स खुद से बोलते हुए नजर आते हैं। कभी गेहूं की रोटी कहती है कि “मुझे ज्यादा खाओगे तो वजन बढ़ेगा”, तो कभी प्लास्टिक की बोतल बोलती है कि “मैं सिर्फ प्यास बुझाने आई थी, फिर फेंक दिया गया।” अगर आप भी ऐसे मजेदार और ध्यान खींचने वाले वीडियो बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए किसी खास तकनीकी ज्ञान की जरूरत नहीं है।

This slideshow requires JavaScript.

कैसे बनाएं बोलती हुई ऑब्जेक्ट वीडियो

1. ChatGPT से वीडियो स्क्रिप्ट तैयार करें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ChatGPT ऐप खोलें।

  • ऊपर बाएँ कोने में थ्री-लाइन मेन्यू पर क्लिक करें और Apps > GPTs पर जाएं।

  • यहां Object Talk Hindi सर्च करें और सेलेक्ट करें।

  • अब उस ऑब्जेक्ट का नाम लिखें, जिस पर वीडियो बनाना चाहते हैं, जैसे “सेब”।

  • ChatGPT आपके लिए उस ऑब्जेक्ट के हिसाब से पूरी वीडियो स्क्रिप्ट और इमेज बनाने के लिए प्रॉम्प्ट तैयार कर देगा।

2. Gemini पर इमेज बनाएं

  • Google Gemini वेबसाइट खोलें और ChatGPT से मिला प्रॉम्प्ट वहां पेस्ट करें।

  • कुछ सेकंड में आपके ऑब्जेक्ट की इमेज तैयार हो जाएगी।

3. Google Flow से वीडियो तैयार करें

  • Google Flow में New Project > Frames to Video चुनें।

  • Gemini से बनी इमेज अपलोड करें और ChatGPT से मिली स्क्रिप्ट पेस्ट करें।

  • एंटर करते ही Google Flow ऑटोमैटिक वीडियो बना देगा।

बिना कैमरा, शूटिंग या एडिटिंग
इस तरह मिनटों में आपका वीडियो तैयार हो जाता है, बिना किसी कैमरा या एडिटिंग की जरूरत के। यह तरीका खासकर सोशल मीडिया के लिए बेहद आसान और आकर्षक साबित हो रहा है

Leave a Reply